Search This Blog

Translate

Thursday, March 12, 2015

पति – तुम बहुत हसीन हो!!



पत्नी- कभी कभी मेरे दिल में ये ख़याल आता है

पत्नी ने खास अपने पति के लिये लिखा :

कभी कभी मेरे दिल में ये ख़याल आता है ...

कभी कभी मेरे दिल में ये ख़याल आता है ...

"जब तु 11.30pm बजे सो जाता है, तो अगले दिन सुबह तेरा what's app last seen at 2.30 am क्यों बताता है...?

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

पत्नी: अगर तुम अलादीन का चिराग लेकर ढूंढोगे, तो भी मेरी जैसी पत्नी नहीं मिलेगी!

.

.

पति: तुम्हें क्या लगता है, चिराग हाथ लगने के बाद भी मैं दोबारा वही गलती करूंगा! 

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

पति (पत्नी से)- मेरी कौन-सी बुक तुम्हें सबसे ज्यादा पसंद है?

पत्नी - चेक बुक

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

ब्वॉयफ्रेंड

शादी के बाद पति ने पूछा- तुम्हारे शादी से पहले कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?

पत्नी ने एक लिफाफा दिया, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये थे।

पति- ये क्या?

पत्नी- मैं जब भी ब्वॉयफे्रंड

बनाती थी तो 1 चावल का दाना इसमें डाल देती थी।

पति (दाने गिन के)- बस 7? और ये 200 रुपए क्यों?

पत्नी- 4 किलो चावल बेच दिए.

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

शराबी पति

शराबी पति पीकर घर आया तो पत्नी की डांट से बचने के लिए एक किताब खोलकर पढ़ने का नाटक करने लगा।

पत्नी- आज फिर पीकर आये हो?

पति- न.नहीं तो।

पत्नी- तो फिर ये सूटकेस खोलकर क्या कर रहे हो?

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

लॉटरी

पति (पत्नी से)- अगर मेरी लॉटरी निकल आये तो तू क्या करेगी..

पत्नी (पति से)- मैं आधे पैसे लेकर तुम्हें छोड़ दूंगी..

पति (पत्नी से)- मेरी 100 रुपये की लॉटरी निकली है..ये ले 50 रुपये और दफा हो जा..

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

सीता जी के वनवास जाने में बहुत बड़ी सीख है। सीता जी के वनवास जाने में बहुत बड़ी सीख है. वाह वाह। सीता जी के वनवास जाने में बहुत बड़ी सीख है। घर में 3-3 सास हो तो जंगल ही ठीक है ।

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

ज़िंदगी, खा लो जी भर के अर्ज़ है - रोज़ रोज़ वज़न नापकर क्या करना है, एक दिन तो सबने मरना है, चार दिन की है ज़िंदगी, खा लो जी भर के, अगला जन्म फिर 3 किलो से शुरु करना है।

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

लड़का : रो क्यों रही हो...?

लड़की : मेरे मार्क्स बहुत कम आये है...

लड़का : बता कितने आये है...?

लड़की : सिर्फ़ 88% ..

लड़का : ख़ुदा का ख़ौफ़ कर...

इतने में तो 2 लड़के पास हो जाते है...!!

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

सीधी सीधी बेइज़्ज़ती :

पति : ये कैसा खाना बनाया है तुमने, बिलकुल गोबर जैसा.....?


पत्नी : हे भगवान इस आदमी ने हर चीज़ चख रखी है.....

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

पत्नी : अगर मेरी शादी किसी "राक्षस" से भी हो जाती तो मैं इतनी परेशान नहीं होती जितनी तुम्हारे साथ हूँ !!

Awesome reply : पति : पगली ख़ून के रिश्तों में शादियाँ कहाँ होती है...!!

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

आदर्श भारतीय नारी

पत्नी: खाने में क्या बनाऊं?

पति: कुछ भी बना लो, क्या बनाओगी?

पत्नी: जो आप कहो?

पति: दाल चावल बना लो।

पत्नी: सुबह ही तो खाये थे।

पति: तो रोटी सब्जी बना लो।

पत्नी: बच्चे नहीं खायेंगे।

पति: तो छोले पूरी बना लो।

पत्नी: मुझे तली हुई चीज़ें भारी लगती हैं।


पति: अंडे की भुर्जी बना लो।

पत्नी: आज वीरवार है।


पति: परांठे?

पत्नी: रात को परांठे नहीं खाने चाहिए।

पति: होटल से मंगवा लेते हैं।

पत्नी: रोज-रोज बाहर का नहीं खाना चाहिए।

पति: कढ़ी चावल?

पत्नी: दही नहीं है।

पति: इडली सांभर?

पत्नी: समय लगेगा, पहले बोलना था।

पति: एक काम करो मैग्गी बना लो।

पत्नी: पेट नहीं भरता मैग्गी से।

पति: तो फिर क्या बनाओगी?


पत्नी: जो आप बोलो।

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 


हमारे संस्कारो का हनन

१९७०:-

पति:"एक कप कॉफ़ी!" पत्नी:"अभी लाई जी!"

१९८०:

पति:"एक कप कॉफ़ी!" पत्नी:"अभी लाई!"

१९९०:

पति:"एक कप कॉफ़ी!" पत्नी:"ला रही हूँ!":

२०००:

पति:"एक कप कॉफ़ी!" पत्नी:"बना के पी ले!!"

२०१४:

पति:"एक कप कॉफ़ी!" पत्नी:"क्या पूछा जी?"

पति:"मैंने पूछा एक कप कॉफ़ी बना दूँ क्या?"...




o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 

.

ब्युटीफुल

रात के दो बजे पत्नी का मोबाईल बजा तो पति चौंक कर उठा। उसने मोबाईल उठा कर देखा तो मोबाइल पर एक मैसेज था "ब्युटीफुल"। पति ने तुरंत अपनी पत्नी को उठाया और गुस्से से बोला, "यह क्या है? तुम्हे ब्युटीफुल का मैसेज किसने भेजा है?"

पत्नी भी चकरा गई कि अब 50 की उम्र में उसे ब्यूटीफुल कौन कहेगा भला। जब उसने मोबाईल हाथ में लिया तो झल्लाकर पति से बोली, "चश्मा लगाकर मोबाईल उठाया करो। ब्युटीफुल नही "बैटरीफुल" लिखा है। 

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 



कुछ मीठा हो जाये। 


पति पत्नी में हो रही थी तकरार, वाक् युद्ध में चल रही थी तलवार.


पत्नी बोली अब तुमको में नहीं छोडूंगी अपनी बेइज्जती का बदला लूंगी में कोर्ट में जाउंगी तुमको तलाक दिलाऊंगी

ये सुन कर, पति रसोईघर में भागा वहां वह कुछ ढूँढने लागा वहां उसे मिठाई नजर आई उसने उसे प्लेट में सजाई प्लेट को उसने पत्नी के सामने पेश किया।


पत्नी ने तुरंत मुह फेर लिया फिर बोली, अब मना रहे हो इस लिए मिठाई खिला रहे हो।


अरे नहीं ,पति बोला माँ की बात दोहरा रहा हूँ कुछ अच्छा होने से पहले मीठा खिला रहा हूँ


o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 




शक्की पति, 




पहले दिन..... पति (फोन पर): कहां हो ?

पत्नी : घर में।

पति : अच्छा यदि घर में हो तो मिक्सी चलाओ।

पत्नी मिक्सी चलाती है.....घर्र..घर्र..घर्र..घर्र..घर्र

पति : अच्छा ठीक है।


दूसरे दिन..... पति (फोन पर): कहां हो ?

पत्नी : घर में।

पति : अच्छा यदि घर में हो तो मिक्सी चलाओ।

पत्नी मिक्सी चलाती है.....घर्र..घर्र..घर्र..घर्र..घर्र

पति : अच्छा ठीक है।


तीसरे दिन पति अचानक घर पहुंच जाता है..

पति : मालकिन कहां है ?नौकर : पता नहीं साहब,बहुत देर से कहीं गई हैं .....लेकिन साहब....... एक बात समझ नहीं आयी साथ में झोले में रखकर मिक्सी क्यों ले गई हैं। .

जय हो......हा हा हा


o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 


पत्नी ने पति को फ़ोन किया : Window खुल

नहीं रही है क्या करूँ।

पति : ऐसा करो थोडा तेल गरम करके उस

पर डाल दो ।

पत्नी : क्या उससे खुल जायेगी ?

पति : try तो करो।

.

.

.

15 मिनट बाद पति ने पत्नी को फ़ोन करके

पूछा -

क्या हुआ तुमने try किया क्या ?

पत्नी : हाँ किया था। पर अब तो laptop

ही नहीं चल रहा है।

पति सिर के बाल नौंचते हुए : जालिम औरत

window तो बताती कौनसी थी। :D

o(︶︿︶)o o(︶︿︶)o 


पति – “तुम बहुत हसीन हो …

”पत्नी – “छोड़ो ना …

”पति – “तुम्हारी आँखें बहुत खूबसूरत हैं …

”पत्नी – “छोड़ो ना …

”पति – “तुम्हारे बाल बिलकुल रेशम जैसे हैं …

”पत्नी – “अजी छोड़ो ना …

”पति – “तुम्हारी आवाज़ कितनी सुरीली है …

”पत्नी – “हे भगवान !… अब छोड़ो भी !”..

पति – “इतनी लंबी-लंबी तो छोड़ रहा हूँ… अब और कितनी छोडूँ ???”



No comments:

Post a Comment

Blog Archive

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...